Showing posts with label JABALPUR. Show all posts
Showing posts with label JABALPUR. Show all posts

Friday, December 16, 2016

जलेबी जबलपुर में (1)


बहुत दिन हो गए ना आप सब से मिले हुए ,मम्मी को फुरसत नहीं है ,आपको पता है मैं मम्मी पापा के साथ छुकछुक गाड़ी से जबलपुर गई थी ,वहां गुडगाँव जैसी ठण्ड नहीं थी मम्मी ने मेरे ४ स्वेटर में से ३ उतार दिए ,कितना लाइट फील हुआ मैंने शादी में खूब मस्ती की ,डांस किया ,मैगी खाई ,न्यू न्यू कपडे पहने। 

अगले दिन सुबह सुबह मम्मी ने बोला हम लोग बोटिंग करने जा रहे है मैंने जल्दी जल्दी नाश्ता फिनिश किया और घूमने निकल गए ,भेड़ाघाट पहुंचे ,खूब बड़ी बड़ी चट्टानें थी ,बोट वाले अंकल पूरे रास्ते शायरी में बात कर रहे थेय खूब मजा आ रहा था। मैंने बोट भी चलाई ,और बोट चलाते हुए सबको पोएम भी सुनाई आप भी सुनोगे 




बताना कैसी लगी बाकी बाते बाद में बताउंगी