Showing posts with label avantika rastogi. Show all posts
Showing posts with label avantika rastogi. Show all posts

Friday, December 16, 2016

जलेबी जबलपुर में (1)


बहुत दिन हो गए ना आप सब से मिले हुए ,मम्मी को फुरसत नहीं है ,आपको पता है मैं मम्मी पापा के साथ छुकछुक गाड़ी से जबलपुर गई थी ,वहां गुडगाँव जैसी ठण्ड नहीं थी मम्मी ने मेरे ४ स्वेटर में से ३ उतार दिए ,कितना लाइट फील हुआ मैंने शादी में खूब मस्ती की ,डांस किया ,मैगी खाई ,न्यू न्यू कपडे पहने। 

अगले दिन सुबह सुबह मम्मी ने बोला हम लोग बोटिंग करने जा रहे है मैंने जल्दी जल्दी नाश्ता फिनिश किया और घूमने निकल गए ,भेड़ाघाट पहुंचे ,खूब बड़ी बड़ी चट्टानें थी ,बोट वाले अंकल पूरे रास्ते शायरी में बात कर रहे थेय खूब मजा आ रहा था। मैंने बोट भी चलाई ,और बोट चलाते हुए सबको पोएम भी सुनाई आप भी सुनोगे 




बताना कैसी लगी बाकी बाते बाद में बताउंगी 

Wednesday, November 23, 2016

रंग रंगीली

रंग रंगीली

मैं जब भी मम्मा को देखती हूँ तो वो दौड़ती भागती दिखती है ये बात अलग है बीच बीच में वो मुझे किस्सी और पुच्ची देती रहती है ,हर तीसरे सेंटेंस में बोलती है मैं तुम्हारी पिटाई कर दूँगी , पर करती नहीं ,पर क्या पता किसी दिन कर भी दे बस मैं दौड़कर गले लग जाती हूँ और मम्मा का गुस्सा उड़न छू।

आज भी मैंने मम्मा को बोला आपने मेरा ब्लॉग अपडेट नहीं किया तो बस वो बैठ गई अपडेट करने , आपको पता है मुझे कलर करना बहुत पसंद है मेरे पास ढेर सारे कलर है अब तक मैंने ३ बुक पूरी भर दी है कलर करते करते मेरे हाँथ दर्द होने लगते है पर मैं बोर नहीं होती।


पहले मुझे सिर्फ पिंक कलर ही समझ आता था पर अब मैं ढेर सारे कलर पहचान लेती हूँ ,धीरे धीरे करती हूँ और बाहर  भी नहीं निकालती , देख लो ,
पहले थोड़ा कलर बाहर आता था तो मम्मा नाराज़ होती थी ,उनको सब परफेक्ट चाहिए ,मैंने समझाया ,मैं तो सुन्दर ही बनाती हूँ 



Friday, November 18, 2016

चटोरी मम्मा, सयानी बिटिया

चटोरी मम्मा, सयानी बिटिया



आप लोग कैसे हो, मैं तो बहुत अच्छी हूँ ,बस थोड़ी ठण्ड लग गई है पर जल्द ठीक हो जाउंगी।
 अभी तो आप लोग मुझे जान रहे हो तो सोचा बता दूँ ,मैं अपनी मम्मा से एक दम अलग हूँ, हमारे खाने पीने की आदतें बिलकुल नहीं मिलती , अगर नहीं मानते तो देख लो मेरी मैम ने मुझे सर्टिफिकेट भी दिया है।

मुझे एक दम हेल्थी खाना पसंद है , हरी सब्जिया ,सलाद और फल , दूध थोड़ा कम पसंद है पर पी लेती हूँ ,हेल्थी होता है ना ,पहले तो मैं बिलकुल चाट नहीं खाती थी , पर ओफ्फो मेरी मम्मा हर बार चाट के ठेले पर ले जाकर खड़ा कर देती है ,अब कंपनी देने के लिए मैं एक गोलगप्पा ले लेती हूँ , मैनर्स भी कोई चीज़ होती है पर हर तीसरे दिन कोई कंपनी भी तो  नहीं दे सकता।

कोशिश करुँगी की मम्मा भी हेल्थी खाना खाएं , आप लोग तो हेल्थी खाना खाते होंगे , सर्दियां आ गई है खूब हरी सब्जिया ,गाजर  खाना और सेब की तरह लाल लाल गाल कर लेना।

हैप्पी हेल्थी ईटिंग
अवंतिका रस्तोगी
😃😃😃



Wednesday, November 16, 2016

मेरा बर्थडे केक

हेल्लो !!

मैं हूँ नन्ही अवंतिका अभी पिछली ११ तारीख को मेरा हैप्पी बर्थडे था, सबने बहुत मस्ती की ढेर सारे लोग आये ,मम्मा ने पहली बार मेरी बर्थडे पार्टी रखी थी ना तो सबको आना ही था ,
मेरा केक पिंक कलर का था ,पिंक मेरा फेवरिट है ,केक पर मेरी फोटो थी ,अरे ये मैं ही तो हूँ नन्ही कैट , हूँ ना प्यारी।

आप मेरी मम्मा को जानते ही हो अब मैंने मम्मा को बोला है मेरी हेल्प करने के लिए ,जबतक मैं टाइप करना नहीं सीख जाती तबतक मम्मा मेरी तरफ से ब्लॉग लिखेंगी।

अब जब इंट्रोडक्शन हो गया है तो बातें होती रहेंगी ,

आपकी
अवंतिका रस्तोगी