Showing posts with label healthy eating. Show all posts
Showing posts with label healthy eating. Show all posts

Friday, November 18, 2016

चटोरी मम्मा, सयानी बिटिया

चटोरी मम्मा, सयानी बिटिया



आप लोग कैसे हो, मैं तो बहुत अच्छी हूँ ,बस थोड़ी ठण्ड लग गई है पर जल्द ठीक हो जाउंगी।
 अभी तो आप लोग मुझे जान रहे हो तो सोचा बता दूँ ,मैं अपनी मम्मा से एक दम अलग हूँ, हमारे खाने पीने की आदतें बिलकुल नहीं मिलती , अगर नहीं मानते तो देख लो मेरी मैम ने मुझे सर्टिफिकेट भी दिया है।

मुझे एक दम हेल्थी खाना पसंद है , हरी सब्जिया ,सलाद और फल , दूध थोड़ा कम पसंद है पर पी लेती हूँ ,हेल्थी होता है ना ,पहले तो मैं बिलकुल चाट नहीं खाती थी , पर ओफ्फो मेरी मम्मा हर बार चाट के ठेले पर ले जाकर खड़ा कर देती है ,अब कंपनी देने के लिए मैं एक गोलगप्पा ले लेती हूँ , मैनर्स भी कोई चीज़ होती है पर हर तीसरे दिन कोई कंपनी भी तो  नहीं दे सकता।

कोशिश करुँगी की मम्मा भी हेल्थी खाना खाएं , आप लोग तो हेल्थी खाना खाते होंगे , सर्दियां आ गई है खूब हरी सब्जिया ,गाजर  खाना और सेब की तरह लाल लाल गाल कर लेना।

हैप्पी हेल्थी ईटिंग
अवंतिका रस्तोगी
😃😃😃